क्रिकेट

Who is Shashank Singh: कौन हैं 32 वर्षीय शशांक सिंह, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के जबड़े से छीना मैच

Who is Shashank Singh: आईपीएल 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज शशांक सिंह ने विस्फोटक पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली। इसके बाद से हर तरफ इस स्टार खिलाड़ी की चर्चाएं शुरू हो गई है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शशांक सिंह आखिर है कौन

Image

शशांक सिंह (फोटो- BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • शशांक सिंह ने खेली शानदार पारी
  • गुजरात टाइटंस के जबड़े से छीना मैच
  • 32 साल के हैं शशांक सिंह

Who is Shashank Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में मात दे दी है। ये पंजाब किंग्स की इस आईपीएल की दूसरी जीत है। मैच में पंजाब की जीत के हीरो शशांक सिंह रहे। धाकड़ बल्लेबाज शशांक सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली और गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली।

मैच में 200 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 12वें ओवर तक ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि गुजरात टाइटंस आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन सामने खड़े शशांक सिंह ने हार नहीं मानी और केवल 29 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली और गुजरात टाइटंस के हर गेंदबाज को जमकर कूटा।

कौन हैं शशांक सिंह?

शशांक सिंह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आयोजित किए गए ऑक्शन में चर्चाओं में आए थे। दरअसल रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि पंजाब किंग्स किसी ओर शशांक सिंह को लेना चाहती थी लेकिन उन्होंने गलती से 31 वर्षीय शशांक को खरीद लिया था। इसके बाद वे हर तरफ चर्चा का विषय बन गए। हालांकि बाद में पंजाब किंग्स ने एक स्पष्टिकरण जारी किया था कि शशांक सिंह भी उनके रडार पर थे।

शशांक सिंह ने 58 घरेलू टी20 खेले हैं, जिसमें 137.34 की स्ट्राइक रेट से 754 रन बनाए हैं। 32 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में एक तरह के ट्रैवेलमैन हैं। इससे पहले, वह तीन अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी - सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्सऔर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े रहे हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article