क्रिकेट

IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम कौन है? इस टीम से टक्कर होगी सबसे मुश्किल

Which Is The Strongest Team In IPL 2026: आईपीएल 2026 कुछ ही दिन दूर है और अब धीरे-धीरे हर क्रिकेट फैन अपने सबसे चहेते टी20 टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार करने लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण कई मायनों में खास होने वाला है क्योंकि कई टीमों में बदलाव हुए हैं।

Image

आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा
  • कौन सी टीम है इस बार सबसे मजबूत
  • 10 टीमें, एक खिताब और क्रिकेट का त्योहार

Strongest Team Of IPL 2026: देश में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार (आईपीएल) अब बस शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट 28 मार्च को शुरू होगा और उसके बाद दो हिस्सों में खेला जाएगा। कई राज्यों में चुनाव को देखते हुए फिलहाल सिर्फ एक भाग का शेड्यूल जारी किया गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले के साथ टूर्नामेंट शुरू होगा और फिर अगले तकरीबन तीन महीने तक फैंस की निगाहें अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों व खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। सबके मन में एक ही सवाल होगा कि आखिर आईपीएल 2026 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी। उससे भी पहले जो जवाब लोग खोजने का प्रयास कर रहे हैं, वो है कि आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम आखिर कौन सी है।

कितनी टीमें, कितने मैच, कितने दिन का पहला शेड्यूलः आईपीएल 2026 के लिए अभी बीसीसीआई ने सिर्फ पहले चरण का शेड्यूल जारी किया है। ये पहला चरण 28 मार्च को शुरू होगा और 12 अप्रैल तक चलेगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं जिनके बीच 84 मैच खेले जाएंगे। आइए अब जान लेते हैं कि आखिर इस बार टूर्नामेंट की सबसे ताकतवर टीम कौन नजर आ रही है।

आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम कौन सी है? (Which Is The Strongest Team In IPL 2026)

आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम फिलहाल आंकड़ों और खिलाड़ियों को नजर में रखते हुए मुंबई इंडियंस नजर आ रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल सीजन 19 के लिए आयोजित हुई छोटी नीलामी के दौरान कुछ शानदार खिलाड़ी टीम में शामिल किए और अपनी टीम को और मजबूत बनाया। हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों मुंबई की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तुलना में आईपीएल 2026 की सबसे खतरनाक टीम के तौर पर देखी जा रही है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 टीम

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 टीम

क्यों मुंबई इंडियंस है आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम? (Why MI is Strongest Team Of IPL 2026)

  • रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक के रूप में तीन विश्व स्तरीय ओपनर्स टीम में मौजूद हैं। फिलहाल इन तीन सलामी बल्लेबाजों में से कौन दो बेस्ट ओपनर्स होंगे यही चुनना मुश्किल है जो इस टीम की मजबूती को बयां करता है। फिलहाल चर्चा यही है कि रोहित और रिकलटन ओपनिंग करेंगे और क्विंटन डी कॉक तीसरे स्थान पर उतर सकते हैं।
  • मिडिल ऑर्डर में चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर तीन बेमिसाल बल्लेबाजों के बीच पोजीशन की अदला-बदला जारी रह सकती है। ये हैं तिलक वर्मा, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक विल जैक्स।
  • ऑलराउंडर्स में विल जैक्स के अलावा टीम के पास कप्तान व दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, भारत के नमन धीर और न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर मौजूद रहेंगे। तीनों ही खिलाड़ी विश्व स्तरीय ऑलराउंडर हैं जो अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी प्रभाव डालने में सक्षम हैं। इनमें मिचेल सैंटनर के अलावा विल जैक्स स्पिनर की शानदार भूमिका निभाएंगे।
  • तेज गेंदबाजों में उनके पास पावरहाउस मौजूद है। एक तरफ से न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट तो दूसरी तरफ से मौजूदा विश्व क्रिकेट में सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी रफ्तार का दम दिखाएंगे। इनके अलावा दीपक चाहर बीच के ओवरों व डेथ ओवर्स में अपने विकेट लेने की क्षमता से बल्लेबाजों को परेशान करेंगे।
  • टीम के पास इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए स्पिनर मयंक मार्कन्डे, वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जैसे बेहतरीन प्लेयर्स भी मौजूद हैं।
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 के पहले चरण में मैचों का शेड्यूल (Mumbai Indians Match Schedule IPL 2026)

मैच नंबरकिसके खिलाफ मुकाबलामैच की तारीखजगहसमय
1.मुंबई इंडियन्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स29 मार्च, 2026मुंबईशाम 7 बजे
2.मुंबई इंडियन्स VS दिल्ली कैपिटल्स04 अप्रैल 2026दिल्लीशाम 7 बजे
3.मुंबई इंडियन्स VS राजस्थान रॉयल्स07 अप्रैल 2026गुवाहाटीशाम 7 बजे
4.मुंबई इंडियन्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू12 अप्रैल 2026मुंबईशाम 7 बजे
MI IPL 2026 FULL SQUAD

MI IPL 2026 FULL SQUAD

कैसी है मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad In IPL 2026)

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश और दीपक चाहर।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article