Rohit Sharma Birthday And Fitness Update: आईपीएल 2026 के बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत हो रही है। मैच में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ उतरी। तकरीबन एक सप्ताह लंबे आराम के बाद मैच खेलने उतरी मुंबई पलटन ने अपनी प्लेइंग में दो बदलाव किए। प्लेइंग-11 में क्विंटन डिकॉक और मिचेल सेंटनर को जगह नहीं मिली। टॉस के दौरान हार्दिक ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी अपडेट दिए। आज रोहित शर्मा अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं रोहित
हार्दिक ने रोहित शर्मा की फिटनेस के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'रोहित को वापसी में अभी वक्त लगेगा वो दो मैच के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वो वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसके लिए फिटने हासिल नहीं कर सके हैं।' रोहित शर्मा को 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी। वो मांसपेशियों में खिचांव के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौट गए थे। उसके बाद से हिटमैन एक भी मैच में मुंबई के लिए खेलने नहीं उतरे। रोहित शर्मा पिछले तीन मैच में मुंबई के लिए खेलते नजर नहीं आए। ऐसे में फैन्स को उनका बेसब्री से इंतजार है। उनका ये इंतजार कब खत्म होगा इस बारे में साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता।
मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की की प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर, अश्विनी कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।
