क्रिकेट

Next Match of Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है, जानें हर जानकारी

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके बाद अब हर किसी को अगले मैच का इंतजार है। आइए जानते हैं कि कब और कहां होगा धमाकेदार मैच

Image

भारत का अगला मैच कब है (फोटो- AP)

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद अब टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका दूसरा मैच आज (29 अक्टूबर 2025) को कैनबरा के मानुका ओवल स्टेडियम में खेला गया। मैच में भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी की शुरुआत की लेकिन बारिश का खलल बार-बार आता गया और अंत में मैच को रद्द ही करना पड़ा गया। इसके बाद से ही फैंस को अब टी20 की इन दो टॉप टीमों के बीच एक और धमाकेदार टक्कर का इंतजार है। वे अभी से अगले मैच के लिए आस लगाए बैठे हैं और हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगला मैच कब और कहां खेला जा सकता है।

ऐसा रहा दूसरा मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। भारत को अभिषेक शर्मा (14 गेंद में 19 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, नाथन एलिस ने उन्हें खतरनाक होने से पहले ही आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।4.4 ओवर के बाद जब पहली बार बारिश के कारण खेल रुका, तब मैच को 18 ओवर प्रति टीम का कर दिया गया था। लेकिन, सूर्यकुमार और गिल की तूफानी पारी के बीच 9.4 ओवर में जब फिर से बारिश ने दस्तक दी, तो अंपायरों ने आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला लिया। प्रशंसकों को अब इस रोमांचक सीरीज़ के अगले मुकाबले का इंतजार रहेगा।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मुकाबला शुक्रवार, 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 1.15 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article