क्रिकेट

IPL 2024, CSK Match Schedule: चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच कब और किससे है, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2024, 12:12 PM IST

IPL 2024, CSK Ka Agla Match Kab Hai, Chennai Super Kings Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीमों में शीर्ष पर मौजूद डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 में अगला मैच कब और किस टीम से है, कैसा है उनका कार्यक्रम और कैसी है इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, सब कुछ यहां पर जानिए।

Image

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का कार्यक्रम
  • कब है चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच
  • किस टीम से टकराने जा रही है येलो स्क्वॉड

When Is Next Match Of CSK In IPL 2024: टी20 लीग की दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों में शीर्ष पर शुमार की जाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल शानदार अंदाज में अपना रिकॉर्ड पांचवां आईपीएल खिताब जीता और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बराबरी कर ली। अब युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की छत्रछाया में अगला मैच आईपीएल 2024 में कब खेलेगी और किस टीम से होगी टक्कर, यहां जानिए उनका कार्यक्रम।

चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला शुक्रवार (5 April 2024) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने जा रही है। उनका ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में 3 मैच खेलते हुए 2 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। अब आपको दिखाते हैं चेन्नई सुपर किंग्स का आगे का पूरा कार्यक्रम।

CSK के मैच तारीख जगह समय
हैदराबाद के खिलाफ5 अप्रैल 2024हैदराबाद7.30 PM
कोलकाता के खिलाफ8 अप्रैल 2024चेन्नई7.30 PM
मुंबई के खिलाफ14 अप्रैल 2024मुंबई7.30 PM
लखनऊ के खिलाफ19 अप्रैल 2024लखनऊ7.30 PM
लखनऊ के खिलाफ23 अप्रैल 2024चेन्नई7.30 PM
हैदराबाद के खिलाफ28 अप्रैल 2024चेन्नई7.30 PM
पंजाब के खिलाफ5 मई 2024धर्मशाला3.30 PM
गुजरात के खिलाफ10 मई 2024अहमदाबाद7.30 PM
राजस्थान के खिलाफ12 मई 2024चेन्नई3.30 PM
बेंगलुरू के खिलाफ18 मई 2024बेंगलुरू7.30 PM

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2024 में पूरी टीम (CSK Full Squad IPL 2024)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, अवनीश राव अरावली और मुस्तफिजुर रहमान।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article