क्रिकेट

TATA IPL 2023 Auction Live Streaming: आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी को लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर देखें, यहां जानें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 23, 2022, 05:17 PM IST

TATA IPL 2023 Player Auction Live Streaming: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तैयारी पूरी हो चुकी है। चार सौ से ऊपर खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। आईपीएल 2023 की नीलामी एक मिनी ऑक्शन होगा। जानिए इसको कब और कहां देख सकते हैं।

Image

आईपीएल नीलामी (BCCI/IPL)

IPL Player Auction 2023 Live Streaming: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2023 Auction) की बारी अब आ चुकी है। आज (शुक्रवार) सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के मालिक, कोच व अधिकारी कोच्चि में खिलाड़ियों की बोली लगाने उतरे हैं।

इस बार के मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है जिसमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी होंगे, वहीं 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से भी हैं। आइए जानते हैं कि इस बार की नीलामी को कब और कहां देख सकते हैं।

कब होगी टाटा आईपीएल 2023 नीलामी? (IPL 2023 Auction Date and Time)

आईपीएल 2023 की नीलामी का आयोजन शुक्रवार (23 दिसंबर) को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं आईपीएल 2023 की नीलामी लाइव? (Where to watch IPL 2023 Auction on TV)

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे।

आईपीएल 2023 नीलामी की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch IPL 2023 Auction live streaming)

टाटा आईपीएल 2023 नीलामी की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article