क्रिकेट

IND W vs THA W Live Streaming: एशिया कप में भारत का मुकाबला आज? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

महिला एशिया कप 2026 में आज से भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी। आज रविवार, 30 अगस्त को टीम इंडिया थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में।

Image

इंडिया और थाइलैंड मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 में अपना खिताब वापस हासिल करने की कोशिश करने आज से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला छोटी टीम थाईलैंड के साथ है। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत कौर एक बार फिर भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करेंगी और स्मृति मंधाना उनकी उप-कप्तान होंगी। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे वह एशिया कप से बाहर हो गई हैं। 10वें संस्करण में भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग, चीन और थाईलैंड के साथ रखा गया है।

India Women vs Thailand Women Live Streaming की जानकारी

भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का मैच कब और कहां होगा? (IND W vs THA W Venue)

भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का मैच 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और थाईलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs THA W Match Time)

भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का दिन का खेल भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? ( IND W vs THA W Live Telecast in India)

भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।

भारत में फैंस इंडिया बनाम थाईलैंड का मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND W vs THA W Live Streaming)

इंडिया बनाम थाईलैंड महिला एशिया कप 2026 का क्रिकेट मैच सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article