Bigg Boss 20 Nominated Contestants List: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के फिनाले में अब कुछ ही सप्ताह बाकी रह गए हैं। जैसे-जैसे 'बिग बॉस 20' की कहानी आगे बढ़ रही है, कंटेस्टेंट्स की गेम और पेचीदा होती जा रही है। वहीं अब आने वाले हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें कैप्टन कनिका मान को छोड़कर "बिग बॉस 20' के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट नजर आए। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया में नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट के नाम पर बाकी सदस्यों को सिर्फ अपना हाथ उठाना था और बगैर कारण दिये उन्हें नॉमिनेट करना था। तो चलिए एक नजर डालते हैं नॉमिनेशन लिस्ट पर-
स्काउट ओपी 'बिग बॉस 20' में मिली सजा के तहत इस सप्ताह भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट रहे। बता दें कि स्काउट ओपी फिनाले या फिर जब तक वह इस घर में रहते हैं, शो में नॉमिनेट ही रहेंगे।
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर के ऊपर तीन लोगों ने गाज गिराई। कनिका मान, अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे ने काजी को निशाने पर लेते हुए उन्हें नॉमिनेट किया।
यंग डीएसए पिछले सप्ताह तो नॉमिनेशन से बच गए थे, लेकिन इस हफ्ते उनपर भी गाज गिरी। स्काउट ओपी और गुल्लू ने यंग डीएसए को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर पिछले हफ्ते की तरह इस सप्ताह भी नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। गुल्लू ने उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।
माही विज घर के तीन कंटेस्टेंट्स के निशाने पर रहीं। स्काउट ओपी, गुल्लू और कनिका मान ने उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।
'बिग बॉस 20' में अरिश्फा खान पर एक या दो नहीं बल्कि चार-चार कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन की गाज गिराई। इस लिस्ट में गुल्लू, स्काउट ओपी, कनिका मान और काजी तौकीर शामिल हैं।
'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह पर दो कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन का निशाना साधा। गुल्लू और स्काउट ने उदिति को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।
'बिग बॉस 20' में गुल्लू पर इस हफ्ते भी नॉमिनेशन की तलवार लटकी रही। आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, यंग डीएसए, अरिश्फा खान और माही विज ने उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।