देश

सरकारी आवास के आवंटन तक 'प्राइवेट फ्लैट' में रहेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, 1 दिसंबर से तिलक मार्ग होगा नया ठिकाना

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल हालांकि अगस्त 2027 में समाप्त होना था।

Image

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड (फाइल फोटो)

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार से यहां तिलक मार्ग स्थित सागर अपार्टमेंट्स के एक निजी आवास में रहेंगे। उनकी पात्रता के अनुसार आधिकारिक आवास आवंटित किए जाने तक उन्हें इसी अपार्टमेंट में रहना होगा।धनखड़ के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, इंडिया गेट के पास स्थित सागर अपार्टमेंट्स का फ्लैट संख्या 8ए एक दिसंबर से उनका आवास होगा। आधिकारिक आवास आवंटित होने तक वह इसी में रहेंगे।

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल हालांकि अगस्त 2027 में समाप्त होना था।

इस्तीफे के बाद धनखड़ उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में ही रह रहे थे

इस्तीफे के बाद धनखड़ उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में ही रह रहे थे। इसके बाद वह एक सितंबर 2025 को वहां से निकलकर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित गदाईपुर में हरियाणा के नेता अभय चौटाला के फार्महाउस में रहने चले गए थे। यह फार्महाउस शुरुआत में तब तक के लिए अस्थायी व्यवस्था के तौर पर तय किया गया था, जब तक पूर्व उपराष्ट्रपति को आधिकारिक आवास आवंटित नहीं हो जाता।

उनके सचिव अभ्युदय सिंह शेखावत ने 'X' पर पोस्ट किया, 'पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आवास 1 दिसंबर 2026 से एक निजी आवास होगा। यह नई दिल्ली (110001) में इंडिया गेट के पास, 6 तिलक मार्ग स्थित सागर अपार्टमेंट्स के फ्लैट 8A में होगा। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक कि उन्हें उनके हक का आधिकारिक सरकारी आवास आवंटित नहीं कर दिया जाता।'

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। यह एक अप्रत्याशित कदम था, जो संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की अध्यक्षता करने के तुरंत बाद उठाया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article