क्रिकेट

India Next Match: एशिया कप 2025 के बाद अब भारत का अगला मैच कब और किससे है, जानें सारी जानकारी

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त थमा दी है और इस जीत के बाद अब टीम इंडिया बिल्कुल आराम नहीं करने वाली है और अगले मिशन पर जाने वाली है। आइए जानते हैं हर जानकारी

Image

भारत का अगला मैच कब है (फोटो- AP)

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: एशिया कप 2025 का धमाकेदार अंत हो गया है इसके खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है और 9 सितंबर 2025 से हर रोज मैच का इंतजार कर रहे फैंस हालांकि मायूस हैं कि उन्हें अब बेसब्री से भारत के अगले मैच का इंतजार है ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का शेड्यूल कैसा है और किससे उनका मैच होने वाला है।

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के बद अब एक बार फिर से रेड बॉल का रुख करने वाली है। भारत ने इससे पहले आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और इसमें 2-2 की दमदार बराबरी की थी। लेकिन अब भारत अपने घर पर लंबे समय बाद टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है वो भी अपने घर पर ही अपने फैंस के सामने।

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का शेड्यूल (India vs West Indies Schedule)

1. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट- 2-6 अक्टूबर- अहमदाबाद

2. भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट - 10-14 अक्टूबर- दिल्ली

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs WI Squads)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड

वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनरायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article