क्रिकेट

IND vs ENG: एजबेस्ट में सबसे सफल चेज कितना और किसके नाम है, इंग्लैंड के लिए कितना टारगेट होगा सही

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहली पारी के आधार पर भारत ने 180 रन की बढ़त ली थी। भारत की पहली पारी के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन बनाकर सिमट गई थी।

Image

भारत और इंग्लैंड (साभार-X)

IND vs ENG: एजबेस्ट टेस्ट में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है। पहली पारी में धमाकेदार 587 रन बनाने वाली गिल एंड कंपनी ने शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए इंग्लैंड की टीम को 407 रन पर रोक दिया। यह अलग बात है कि एक वक्त इंग्लैंड ने 84 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी की और मैच में इंग्लैंड की वापसी करा दी। लेकिन सिराज ने साझेदारी टूटने के 20 रन के भीतर इंग्लैंड की पारी को 407 रन पर रोक दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

कितना स्कोर होगा पर्याप्त

टीम इंडिया एजबेस्टन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। यहां खेले गए 8 मैच में 7 में उसे हार मिली है जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया इस मुकाबले में फिलहाल ड्राइविंग सीट पर है। अब सवाल उठता है कि वह इंग्लैंड को कितान टारगेट दे कि उसे जीत मिल सके, क्योंकि लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य केवल 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। लेकिन एजबेस्ट के मैदान का हिसाब अलग है।

टीम लक्ष्य विरोधी टीम साल
इंग्लैंड 378 भारत 2022
दक्षिण अफ्रीका 281 इंग्लैंड 2008
ऑस्ट्रेलिया 281 इंग्लैंड 2023
इंग्लैंड 208 न्यूज़ीलैंड 1999
वेस्ट इंडीज 152 इंग्लैंड 1991
इंग्लैंड 121 भारत 1996
इंग्लैंड 121 ऑस्ट्रेलिया 2015
ऑस्ट्रेलिया 120 इंग्लैंड 1993
इंग्लैंड 118 ऑस्ट्रेलिया 1997
इंग्लैंड 118 पाकिस्तान 2010

यहां अब तक सबसे ज्यादा चौथी पारी में इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल किया है। उसने यह लक्ष्य साल 2022 में भारत के खिलाफ ही हासिल किया था। ऐसे में एक बात साफ है कि टीम इंडिया को अगर इस मैदान पर 58 साल का इंतजार खत्म करना है तो उसे कम से कम 400 रन का लक्ष्य तो देना ही होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article