क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में हार के बाद क्या बोलीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 7, 2023, 07:00 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में हार के बाद जानिए टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा?

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम(साभार BCCI Womens)

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के लिए 198 रन के लक्ष्य को शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी के बावजूद हासिल नहीं कर सकी।

हम अपनी योजनाओं पर नहीं कर पाए अमल

पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके। टी20 विश्व कप आ रहा है ऐसे में नए गेंदबाज जल्दी सीख हासिल करेंगे। मुझे मालूम है कि यह मुकाबला मुश्किल था। उनकी बल्लेबाजी शानदार है वो पिछले कुछ सालों से शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने गेंदबाजी में मामूली बदलाव किया है लेकिन अहले मुकाबले में हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

अच्छी फील्डिंग की थी आशा

भारतीय फील्डरों ने कुछ अहम कैच मैच में छोड़े। इसके बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, मैं टीम के खिलाड़ियों से अच्छी फील्डिंग की आशा कर रही थी लेकिन जब आप अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर होते हैं तो आपके ऊपर दबाव आ जाता है।

आखिरी 10 ओवर में गंवाया मैच

अंत में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहने के बारे में हरमन ने कहा, हमें फिर से साथ बैठना होगा। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे। लेकिन दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद हम मैच में वापसी करने में सफल रहे। लेकिन अंतिम 10 ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके और मैच हमारे हाथ से निकल गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article