क्रिकेट

EXPLAINED: अगर बारिश के चलते रद्द हुआ RCB बनाम PBKS आईपीएल फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन?

RCB vs PBKS IPL 2025 Final Weather Prediction: आईपीएल का महाकुंभ अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और 73 मैचों के बाद अब दो टीमों के बीच आज ट्रॉफी के लिए जंग होने वाली है। आईपीएल 2025 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

Image

आईपीएल 2025 फाइनल बारिश का साया

RCB vs PBKS IPL 2025 Final Weather Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। AccuWeather के अनुसार आज आंधी-तूफान आने का अनुमान है और बारिश इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में खलल डाल सकती है। RCB और PBKS ने अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है और इनमें से एक टीम 3 जून को अपने सपने को साकार करना चाहेगी। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास होगी।

आरसीबी ने इससे पहले पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, इसलिए वे आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम के पास इस मैदान पर हाल ही में खेलने का अनुभव है और उन्होंने मुंबई इंडियंस को करारी हार थमा कर ये साफ कर दिया है कि वे भी झुकने वाले नहीं हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन इसके लिए मैच का होना जरूरी है।

अगर बारिश के चलते रद्द हुआ फाइनल को क्या होगा?

अंपायर 3 जून को मैच खत्म करवाने के लिए उत्सुक होंगे। थोड़ी बारिश होने पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि खेल को खत्म करने के लिए खेल में 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा। हालांकि, अगर बारिश भारी होती है और मंगलवार को खेल संभव नहीं होता है, तो रिजर्व डे रखा जाता है।अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता है, तो पॉइंट टेबल पर ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा। पंजाब किंग्स लीग चरण के अंत के बाद 14 मैचों में नौ जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर रही, और अगर मंगलवार और रिजर्व डे को बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है, तो श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम चैंपियन बन जाएगी।

अगर मैच बराबरी पर खत्म होता है तो क्या होगा?

अगर मैच बराबरी पर खत्म होता है, तो सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो मैच के विजेता का पता चलने तक एक और सुपर ओवर खेला जाएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article