WI vs PAK 3rd ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आखिरी मैच रविवार 10 अगस्त 2025 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली है। ऐसे में तीसरा मैच अब रोमांचक होने वाला है। मैच में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) के पास होगी। आइए जानते हैं कि इसे भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है। सीरीज का तीसरा मैच पांच विकेट से जीतने के बाद मेहमान टीम को अगले मुकाबले में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।सीरीज का दूसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें पाकिस्तान ने 37 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 35 ओवरों में 181 रन का टारगेट मिला, जिसे मेजबान टीम ने 10 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
पाकिस्तान को तीसरे वनडे मुकाबले में सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी का जिम्मा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के पर होगा।वहीं, वेस्टइंडीज की टीम कीसी कार्टी और शाई होप से बल्लेबाजी को मजबूती देने की उम्मीद करेगी, जबकि जेडन सील्स और रोस्टन चेज पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।पाकिस्तान ने साल 1975 से अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 139 वनडे मैच खेले, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान की टीम अब तक 64 मैच जीत सकी है, जबकि वेस्टइंडीज के नाम 72 मुकाबले रहे।
कब खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच? (PAK vs WI 3rd ODI Date and time)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा तीसरा वनडे मैच 12 अगस्त 2025 को शाम को 7:00 बजे शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच? (PAK vs WI 3rd ODI Venue)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा।
भारत में टीवी पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे लाइव? (WI vs PAK 3rd ODI Live Telecast)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
भारत में मोबाइल पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे लाइव? (WI vs PAK 3rd ODI Live Streaming)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच को भारत में मोबाइल पर फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं।
