बिजनेस

सोने का भाव आज का (16 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 16 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 1.17% बढ़कर यानी 1702 रुपये तेजी के साथ 1,47,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, यह पिछले कारोबारी दिन 1,45,848 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,192.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन में गिरावट दर्ज हुई। सोना 900 रुपये टूटकर 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149440₹137000₹112120
मुंबई₹149290₹136850₹111970
कोलकाता₹149290₹136850₹111970
चेन्नई₹149290₹136850₹112350
पटना₹149340₹136900₹112020
लखनऊ₹149440₹137000₹112120
मेरठ₹149440₹137000₹112120
अयोध्या₹149440₹137000₹112120
कानपुर₹149440₹137000₹112120
अलीगढ़₹149440₹137000₹112120
मुरादाबाद₹149440₹137000₹112120
मिर्जापुर₹149440₹137000₹112120
झांसी₹149440₹137000₹112120
मथुरा₹149440₹137000₹112120
आगरा₹149440₹137000₹112120
गोरखपुर₹149440₹137000₹112120
बरेली₹149440₹137000₹112120
प्रयागराज₹149440₹137000₹112120
वाराणसी₹149440₹137000₹112120
गाजियाबाद₹149440₹137000₹112120
नोएडा₹149440₹137000₹112120
गुरुग्राम₹149440₹137000₹112120
चंडीगढ़₹149440₹137000₹112120
जयपुर₹149440₹137000₹112120
लुधियाना₹149440₹137000₹112120
गुवाहाटी₹149290₹136850₹111970
जलगांव₹149290₹136850₹111970
इंदौर₹149340₹136900₹112020
भोपाल₹149340₹136900₹112020
अहमदाबाद₹149340₹136900₹112020
वडोदरा₹149340₹136900₹112020
सूरत₹149340₹136900₹112020
नागपुर₹149290₹136850₹111970
पुणे₹149290₹136850₹111970
नासिक₹149330₹136880₹112000
बैंगलोर₹149290₹136850₹111970
भुवनेश्वर₹149290₹136850₹111970
कटक₹149290₹136850₹111970
अमरावती₹149290₹136850₹111970
विशाखापत्तनम₹149290₹136850₹111970
मैसूर₹149290₹136850₹111970
विजयवाड़ा₹149290₹136850₹111970
कोयंबटूर₹149290₹136850₹112350
मंगलौर₹149290₹136850₹111970
मदुरै₹149290₹136850₹112350
रायपुर₹149290₹136850₹111970
बेलगाम₹149290₹136850₹111970
राजमुंदरी₹149290₹136850₹111970
हैदराबाद₹149290₹136850₹111970
दावनगेरे₹149290₹136850₹111970
बेल्लारी₹149290₹136850₹111970
सलेम₹149290₹136850₹112350
वेल्लोर₹149290₹136850₹112350
अमरावती₹149290₹136850₹111970
गुंटूर₹149290₹136850₹111970
नेल्लोर₹149290₹136850₹111970
काकीनाडा₹149290₹136850₹111970
तिरुपति₹149290₹136850₹111970
कडपा₹149290₹136850₹111970
अनंतपुर₹149290₹136850₹111970
वारंगल₹149290₹136850₹111970
निजामाबाद₹149290₹136850₹111970
खम्मम₹149290₹136850₹111970
बेरहामपुर₹149290₹136850₹111970
राउरकेला₹149290₹136850₹111970
राजकोट₹149340₹136900₹112020
वसई-विरार₹149330₹136880₹112000
औरंगाबाद₹149290₹136850₹111970
सोलापुर₹149290₹136850₹111970
भिवंडी₹149330₹136880₹112000
कोल्हापुर₹149290₹136850₹111970
लातूर₹149330₹136880₹112000
तिरुपुर₹149290₹136850₹112350
तिरुनेलवेली₹149290₹136850₹112350
त्रिची₹149290₹136850₹112350
संबलपुर₹149290₹136850₹111970
इरोड₹149290₹136850₹112350
कोच्चि₹149290₹136850₹111970
थाइन₹149290₹136850₹111970
अमृतसर₹149440₹137000₹112120
नागरकोइल₹149290₹136850₹112350
तिरुवनंतपुरम₹149290₹136850₹111970
तंजावुर₹149290₹136850₹112350
गोवा₹149290₹136850₹111970
करूर₹149290₹136850₹112350
कुंभकोणम₹149290₹136850₹112350
नमक्कल₹149290₹136850₹112350
धर्मपुरी₹149290₹136850₹112350
डिंडीगुल₹149290₹136850₹112350
तूतीकोरिन₹149290₹136850₹112350
कुड्डालोर₹149290₹136850₹112350
कांचीपुरम₹149290₹136850₹112350
कृष्णागिरी₹149290₹136850₹112350
विल्लुपुरम₹149290₹136850₹112350
कोविलपट्टी₹149290₹136850₹112350
तिरुवन्नामलाई₹149290₹136850₹112350
होसुर₹149290₹136850₹112350
कराइकुडी₹149290₹136850₹112350
पुदुक्कोट्टई₹149290₹136850₹112350
रामनाथपुरम₹149290₹136850₹112350
अम्बुर₹149290₹136850₹112350
कन्याकुमारी₹149290₹136850₹112350
नागपट्टिनम₹149290₹136850₹112350
विरुधुनगर₹149290₹136850₹112350
कल्लाकुरिची₹149290₹136850₹112350
पोलाची₹149290₹136850₹112350
अर्काट₹149290₹136850₹112350
पलानी₹149290₹136850₹112350
अरियालूर₹149290₹136850₹112350
मोहाली₹149440₹137000₹112120
परमाकुदी₹149290₹136850₹112350
पेरम्बलूर₹149290₹136850₹112350
जयनकोंडम₹149290₹136850₹112350
कोडईकनाल₹149290₹136850₹112350
ऊटी₹149290₹136850₹112350
रामेश्वरम₹149290₹136850₹112350
शिवगंगा₹149290₹136850₹112350
तिरुवरुर₹149290₹136850₹112350
त्रिशूर₹149290₹136850₹111970
पांडिचेरी₹149290₹136850₹112350
चित्रदुर्ग₹149290₹136850₹111970
गडग₹149290₹136850₹111970
बागलकोट₹149290₹136850₹111970
मंड्या₹149290₹136850₹111970
भद्रावती₹149290₹136850₹111970
कोलार₹149290₹136850₹111970
तुमकुर₹149290₹136850₹111970
कोल्लम₹149290₹136850₹111970
अलाप्पुझा₹149290₹136850₹111970
कोट्टायम₹149290₹136850₹111970
पलक्कड़₹149290₹136850₹111970
मलप्पुरम₹149290₹136850₹111970
कोझिकोड₹149290₹136850₹111970
कन्नूर₹149290₹136850₹111970
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 16 अक्टूबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में मजबूती और हाजिर मांग कमजोर रहने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 900 रुपये टूटकर 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सभी टैक्स सहित 900 रुपये घटकर 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 49.32 डॉलर यानी 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,154.65 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 2,041 रुपये उछलकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों की ओर से निचले स्तर पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण कीमती धातु की मांग में फिर से तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,041 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह तेजी ऐसे समय आई, जब पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 5,651 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत गिर गई थी। 9 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,499 रुपये थी। न्यूयॉर्क में इसकी कीमत 66.80 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,174.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद संभल गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रुपये में मजबूती और भौतिक बाजार में कमजोर मांग के कारण घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि डॉलर सूचकांक में गिरावट और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कारोबार में हाजिर सोना बढ़कर करीब 4,158 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वॉर्श के भाषण और महीने के अंत में केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति संबंधी घोषणा पर है। इनसे ब्याज दरों, डॉलर और सोने की कीमतों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

गुरुवार को रुपया लगातार 5वें कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 12 पैसे की बढ़त के साथ 95.05 पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में संरचनात्मक हस्तक्षेप का असर रुपये को समर्थन दे रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली के बाद कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से सर्राफा बाजार में सुधार आया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article