क्रिकेट

West Indies Squad T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप करेंगे कप्तानी

West Indies Squad T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम शाई होप के नेतृत्व में उतरेगी। इस स्क्वॉड में क्विंटन सैम्पसन और तेज गेंदबाज शेमार जोसफ को भी शामिल किया गया है।

Image

शाई होप (साभार-ICC)

शाई होप अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करेंगे जिसमें क्विंटन सैम्पसन और तेज गेंदबाज शमार जोसफ को भी शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रोवमैन पॉवेल की अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला से बाहर रहने के बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है। होप अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेले थे क्योंकि वह हाल में खत्म हुए एसए20 में खेलने में व्यस्त थे।

पिछले टी20 विश्व कप के 11 खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में डेरेन सैमी की कप्तानी में दो बार टी20 विश्व कप जीता है जो अब टीम के मुख्य कोच हैं। वेस्टइंडीज ग्रुप सी में है, जिसमें पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, पहली बार खेलने वाली इटली और नेपाल, और स्कॉटलैंड शामिल हैं। स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट के लिए भारत आने से मना करने के बाद बांग्लादेश की जगह ली है। वेस्टइंडीज की टीम 27-31 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी ताकि टी20 विश्व कप की तैयारी को मजबूत किया जा सके। टी20 विश्व कप में उनका पहला मैच सात फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा।

वेस्टइंडीज टीम (West Indies Squad T20 World Cup)

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमार जोसफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article