क्रिकेट

West Indies Squad: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, चंद्रपॉल को मिला मौका

West Indies Squad: वेस्टइंडीज ने आगामी भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलाम कर दिया। इस टीम में पूर्व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को जगह नहीं मिली है। इस दौरे की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रहा है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज (साभार-WI X)

आगामी टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम से पूर्व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को बाहर कर दिया गया, जबकि तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे की टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज भारत के दौर पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट अहमदाबाद में 2 से 6 अक्टूबर और दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर को नईदिल्ली में खेला जायेगा। यह वेस्टइंडीज का मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला विदेशी दौरा होगा। रोस्टन चेस कैरेबियाई टीम की कमान संभालते रहेंगे, जबकि जोमेल वारिकन टीम के उपकप्तान होंगे। चयनकर्ताओं ने 33 वर्षीय ऑलराउंडर खैरी पियरे को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है।

भारत के पिछले दौरे (2018) पर टीम की अगुवाई करने वाले ब्रेथवेट ने इस साल मार्च में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ चंद्रपॉल और अथानाज को शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि पियरे को वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन के बाद टीम में दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में उन्होंने 13.56 की औसत से 41 विकेट लिए थे।’’

वेस्टइंडीज टीम (West Indies Squad): रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article