क्रिकेट

PAK vs BAN: पाकिस्तान की बेकार फील्डिंग देखकर आप भी हंस देंगे, अंपायर भी देखकर हुआ हैरान, देखिए वीडियो

PAK vs BAN, Viral Video: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम की हालत एक बार फिर खराब है। पहला टेस्ट बांग्लादेश जीत चुका है और दूसरे टेस्ट में भी मजबूत स्थिति में है। इसकी बड़े कारणों में एक है पाकिस्तान की बुरी फील्डिंग जिसने सबको हैरान कर रखा है। एक ड्रॉप कैच का वीडियो तो खूब वायरल हो रहा है।

Image

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच (Screengrab/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच
  • रावलपिंडी में पाकिस्तानी टीम की खराब फील्डिंग जारी
  • सोशल मीडिया पर कैच छोड़ने का वीडियो वायरल

PAK (Pakistan) vs BAN (Bangladesh) 2nd Test: रावलपिंडी में मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आयोजित हो रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्तानी टीम एक बार फिर मुश्किल में नजर आ रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे टेस्ट में वे बांग्लादेश को अंत में सिर्फ 185 रनों का लक्ष्य ही दे पाए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी खराब फील्डिंग के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें से एक है स्लिप में सउद शकील द्वारा एक आसान कैच छोड़ना।

पाकिस्तानी टीम इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 274 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पाकिस्तान के पास अच्छा मौका आया जब वे बांग्लादेशी ओपनर शदमान इस्लाम को पवेलियन का रास्ता दिखा सकते थे। मीर हमजा की इस गेंद पर शदमान ने शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पांचवीं स्लिप की दिशा में गई।

स्लिप में खड़े सउद शकील इस आसान कैच को भी नहीं लपक सके और शदमान को वरदान मिल गया। हालांकि बाद में में शदमान 10 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस कैच छूटने का वीडियो वायरल हो गया जिसमें सिर्फ कमेंटेटर ही आलोचना करते नहीं दिखे बल्कि मैदान पर अंपायर रिचर्ड केटेलब्रो भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके। कप्तान शान मसूद भी बेहद निराश नजर आए।

यहां देखिए उस कैच ड्रॉप का वीडियो

मैच में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 274 रन पर सिमटी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 262 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में कुल 172 रन पर ऑल-आउट हो गई। अब बांग्लादेश की टीम के सामने 185 रनों का आसान लक्ष्य है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article