क्रिकेट

NZ vs AUS 1st Test Match LIVE Telecast: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 2, 2024, 09:13 AM IST

NZ vs AUS 1st Test Match New Zealand Banaam Australia Test LIVE TV Telecast Channel In India: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज की बारी है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। मेजबान न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में वेलिंगटन के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से टकराएगी। (When and Where to watch NZ vs AUS 1st Test Live In India) यहां जानिए इस पहले टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच
  • वेलिंगटन में होगा सीरीज का पहला मुकाबला
  • दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज

Australia Banaam New Zealand 1st Test LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से शुरू होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट मैच में टिम साउथी की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने चैंपियन कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में खेलेगी।

न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच टेस्ट इतिहास काफी पुराना रहा है और दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता फैंस को काफी पसंद भी आती है। आईपीएल के लिए भारत आने से पहले दोनों ही टीम के कई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के जरिए खुद को फिट रखने का पूरा प्रयास करेंगे, आइए अब जानते हैं पहले टेस्ट मैच से जुड़ी खास बातें।

AUS vs NZ Head to Head in Test Cricket: कौन किस पर भारी?

मेजबान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इन 60 मुकाबलों में 34 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 8 मैच जीत सकी है और 18 मैच ड्रॉ रहे हैं। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में आखिरी बार 2011 में जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (AUS vs NZ 1st Test Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 29 फरवरी 2024 (गुरुवार) से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा? (AUS vs NZ 1st Test Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट? (AUS vs NZ 1st Test Match IST Timing)

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी रात 3 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (NZ vs AUS 1st Test Live Telecast On TV In India)

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (AUS vs NZ 1st Test Live Streaming)

न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article