क्रिकेट

Video: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले DSP सिराज का दिखा अनोखा अंदाज, आशा भोंसले की पोती संग गाया गाना

Mohammed Siraj Singing Song: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे आशा भोसले की पोती के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। डीएसपी सिराज का ये नया रुप सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

Image

सिराज ने गाया गानाा( फोटो- इंस्टाग्राम)

Mohammed Siraj Singing Song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को 19 फरवरी 2025 से खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में टीम से बाहर चल रहे सिराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें डीएसपी सिराज का नया रुप देखने को मिल रहा है।

हाल ही में सिराज को लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले की पोती ज़नई भोसले के साथ एक वायरल वीडियो में देखा गया। इस वीडियो में दोनों ने ज़नई के नए म्यूजिक एल्बम के गाने 'कहेंदी है' की कुछ लाइन्स गाईं। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उस शख्स के लिए जो हम में से कई लोगों के सपनों को पूरा करने की वजह बना। आप बस दुनिया के सबसे बेहतरीन हैं!"चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सिराज ने पवित्र शहर मक्का की यात्रा की और उमराह किया। सिराज ने अपनी इस यात्रा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ज़नई ने भी इस पोस्ट पर तीन हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

ज़नई ने सिराज को 'प्यारे भाई' बताया

सिराज और ज़नई के बीच रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, ज़नई ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साफ किया कि सिराज उनके "प्यारे भाई" हैं। सिराज ने भी ज़नई को अपनी "बहन" बताया।

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिली जगह

सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट के रूप में शामिल हैं।

इरफान पठान ने जताई चिंता

पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम में पेस बॉलिंग बैकअप की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता के बीच सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता था।

पठान ने कहा, "आपको एक बैकअप पेसर की जरूरत है। सिराज एक अच्छा विकल्प हो सकता था। दुबई में चार स्पिनर्स के साथ खेलना व्यवहारिक नहीं है। बुमराह और शामी चोट से लौट रहे हैं, उनके लिए तुरंत परफॉर्म करना आसान नहीं होगा। सिराज जैसा पेसर इस कमी को पूरा कर सकता था। हालांकि, हमें उम्मीद है कि चयनकर्ताओं के चुनाव अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमें उनका साथ देना चाहिए।"

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। ये तीनों खिलाड़ी डिब्बाई में जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल होंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article