क्रिकेट

Video: जोस बटलर ने जड़ा 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का, टूट गया सोलर पैनल

Jos Buttler breaks Solar Panel: इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने यूएसए के खिलाफ धमाकेदार 38 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Image

जोस बटलर (फोटो- AP)

Jos Buttler breaks Solar Panel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को बुरी तरह से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल का भी टिकट पक्का कर लिया है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने धमाकेदार 38 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। बटलर और फिल साल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हुई। बटलर ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनके एक छक्के ने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल जोस बटलर जब मैदान पर उतरे थे तो उनके सामने केवल एक ही लक्ष्य था कि टीम को जल्द से जल्द हासिल करना था। ऐसे में वे लगातार प्रहार कर रहे थे। बटलर ने यूएसए के सबसे शानदार गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कर को भी नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ भी 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। बॉल तेजी से मैदान के बाहर जा रही लेकिन अचानक नीचे होकर स्टेडियम की छत पर टकरा गई। बॉल के प्रेशर के चलते छत पर मौजूद सोलर पैनल टूट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वेस्टइंडीज और द.अफ्रीका के बीच दूसरे स्पॉट के लिए भिड़ंत जारी

अगर वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और प्रोटियाज के अंक बराबर हो जाएंगे। हालांकि, इंग्लैंड का रन रेट वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों से बेहतर है, इसलिए दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के नतीजे का उनकी स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका की जीत प्रोटियाज के लिए जगह पक्की कर देगी जबकि वेस्टइंडीज को रन रेट के अंतर को पाटने के लिए बड़ी जीत की जरूरत होगी। जोस बटलर ने इंग्लैंड की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और खिलाड़ियों को उनके जबरदस्त प्रयासों का श्रेय दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article