क्रिकेट

IPL 2024, GT vs PBKS LIVE Telecast: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स पहले मैच में जीत के बाद पटरी से उतर गई है। टीम ने 3 में से 1 मैच जीता है।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम की टक्कर पंजाब किंग्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। मैच में गुजरात टाइटंस की कमान जहां शुभमन गिल के पास होगी वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन करने वाले हैं। मैच में गुजरात टाइटंस की टीम जहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Date)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला 04 अप्रैल 2024 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Time)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Venue)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Telecast)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Streaming)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article