क्रिकेट

GG VS UPW W Telecast:गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज महिला प्रीमियर लीग 2024 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

WPL 2024, GG VS UPW W Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 8वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स का सामन यूपी वॉरियर्स की टीम से होगा। जानिए इस मुकाबले का लाइव कब और कहां देख सकते हैं।

Image

गुजरात जायंट्स का सामन यूपी वॉरियर्स से होगा।

Photo : Times Now Digital

GG VS UPW W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में शुक्रवार (01 मार्च 2024) को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants Women) का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) की टीम से होगा। दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। यूपी वॉरियर्स ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोल लिया है, जबकि गुजराज जायंट्स को अभी भी जीत का इंतजार है। यूपी वॉरियर्स की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि गुजरात जायंट्स की टीम 0 अंक के साथ टेबल के सबसे नीचे यानी 5वें नंबर पर हैं। अगर दोनों टीमों के अंतिम पांच मुकाबले पर नजर डालें तो दोनों टीमों को सिर्फ एक-एक मुकाबले में जीत मिली है।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Date)

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला 01 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Time)

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Venue)

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Live Telecast)

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Live Streaming)

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article