GG-W vs DC-W Live Telecast Streaming in Hindi: विमेंस प्रीमिय लीग (WPL 2024) में रविवार (03 मार्च 2024) को 10वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants Women) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की टीम से होगा। इस मुकाबले में दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। बेथ मूनी (Beth Mooney) की कप्तानी में गुजरात जायंट्स (GG), जबकि मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 मुकाबले में से 2 में जीत मिली है, जबकि गुजराज जायंट्स मौजूदा सीजन में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। वहीं, अगर पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है और गुजरात जायंट्स की टीम 0 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर हैं।
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women Date)
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 03 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women Time)
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women Venue)
WPL 2024 GG vs DC Pitch Reportगुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
