क्रिकेट

वसीम जाफर ने वर्ल्ड कप के लिए बताई बेस्ट इलेवन, धवन को दिया मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 25, 2023, 03:17 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने आगानी वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन बताई है। उन्होंने अपनी टीम में शिखर धवन के अलावा 5 गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह दी है, जबकि चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव की जगह जाफर ने श्रेयस अय्यर को शामिल किया है।

Image

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • वसीम जाफर की प्लेइंग इलेवन
  • वर्ल्ड कप के लिए जाफर ने बताई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
  • शिखर धवन को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में रखा

5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई है। टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि 15 अक्टूबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। टीम इंडिया के पास इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। ऐसे में सेलेक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन 15 खिलाड़ियों को चुनने की होगी जो इस बड़े इवेंट में टीम इंडिया की दावेदारी पेश करेंगे।

वसीम जाफर ने बताई अपनी पसंद

क्रिकेट के इस महाकुंभ को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने ओपनिंग के तौर पर शुभमन गिल और रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन को बैक-अप के तौर पर चुना है।

सूर्यकुमार की जगह अय्यर को तरजीह

इसके अलावा वसीम जाफर ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली जबकि चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को अपनी पसंद बताया है। अय्यर फिलहाल रिहैब के आखिरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन की जगह केएल राहुल को चुना है। उन्होंने छठे स्थान के लिए हार्दिक पांड्या का नाम बताया है।

गेंदबाजी में वसीम जाफर की पसंद

गेंदबाजी में वसीम जाफर ने 3 स्पिन गेंदबाजों के अलावा दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। उन्होंने अपने 3 स्पिन गेंदबाजों की सूची में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। तेज गेंदबाजी में उन्होंने मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है, जबकि शार्दूल ठाकुर को बैक-अप के तौर पर रखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करनी चाहिए। अगर वह गेंदबाजी करते हैं तो टीम इंडिया को 3 स्पिनर के साथ उतरना चाहिए।

वसीम जाफर की वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन (Wasim Jaffer Pick World Cup Playing XI) -

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article