क्रिकेट

सोशल मीडिया पर फिर भिड़े जाफर और माइकल वॉन, भारतीय बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद

Wasim Jaffer vs Michael Vaughn: माइकल वॉन और वसीम जाफर को जब भी मौका मिलता है वह एक दूसरे को छेड़ने से पीछे नहीं हटते। अब वॉन ने जाफर से भारत के श्रीलंका दौरे को लेकर चुटकी ली जिसके जवाब में वसीम जाफर ने कुछ ऐसा लिखा कि वॉन की बोलती बंद हो गई।

Image

वसीम जाफर बनाम माइकल वॉन (साभार-X)

Wasim Jaffer vs Michael Vaughn: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की राइवलरी से इतर एक जंग सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर और पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन के बीच छिड़ी रहती है। जब भी इन दोनों को मौका मिलता है एक दूसरे को छेड़ने से चूकते नहीं हैं। ऐसा ही नजारा एक बार फिर सामने आया है जब सोशल मीडिया साइट एक्स पर दोनों भिड़ गए, फिर क्या था हमेशा की तरह वसीम जाफर ने ऐसा जवाब दिया कि वॉन की बोलती बंद हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल वसीम जाफर ने अपने फैंस के लिए एक्स पर एक #AskWasim का एक छोटा सा लाइव रखा गया था, जिसमें फैंस उनसे सवाल पूछ सकते थे। लगे हाछ वॉन ने भी उनसे सवाल पूछ लिया।

वॉन ने लिखा' हाय वसीम.. श्रीलंका में हाल ही में हुई वनडे सीरीज का नतीजा क्या रहा? मैं बाहर था और इसे मिस कर दिया.. उम्मीद है सब ठीक होगा।

इस सवाल के जवाब में वसीम जाफर ने कुछ ऐसा लिखा जिसका जवाब वॉन के पास बिल्कुल नहीं था। दरअसल वसीम ने वॉन को टैग करते हुए लिखा 'मैं इसे एशेज के संदर्भ में बताता हूँ माइकल। भारत ने उस सीरीज में उतने ही मैच जीते जितने इंग्लैंड ने पिछले 12 सालों में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीते हैं।

#AskWasim

जाफर का जवाब

निराशाजनक रहा था श्रीलंका दौरा

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन एकदम निराशाजनक रहा था। 3 मैच की वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 के अंतर से अपने नाम किया था। 27 साल बाद श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोई वनडे सीरीज जीती थी। यही कारण है कि वॉन, वसीम जाफर से चुटकी ले रहे थे। हालांकि, जिस तरह का जवाब उन्हें मिला है अब शायद ही कभी वह जाफर को छेडेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article