क्रिकेट

वसीम जाफर को मिली नई जिम्मेदारी, हैदराबाद टीम के बने मेंटर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को हैदराबाद टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। जाफर की नियुक्ति के पीछे अंबाती रायडू का हाथ बताया जा रहा है, जिन्हें हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। टीम के लगातार खराम प्रदर्श के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला किया है।

Image

वसीम जाफर हैदराबाद टीम के मेंटोर बने। फोटो- IPL

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को हैदराबाद टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों में गिने जाने वाले और अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी तकनीक के लिए मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज अगले दो सालों तक टीम की देखरेख करेंगे। जाफर भारतीय घरेलू क्रिकेट इतिहास में सर्वोच्च स्कोरर हैं।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया, कुछ तकनीकी औपचारिकताओं को छोड़कर यह लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। औपचारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की जा रही है। जाफर ने भी क्रिकबज को बताया कि उन्होंने यह पद स्वीकार कर लिया है।

जाफर की नियुक्त में रायडू का हाथ

जाफर की नियुक्ति के पीछे अंबाती रायडू का हाथ बताया जा रहा है, जिन्हें हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। एचसीए के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, स्पष्ट रूप से, यह रायडू का निर्णय है, जिन्हें क्रिकेट संबंधी मामलों पर निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

जाफर हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनके नियुक्तियों की पुष्टि अभी तक इस सीजन के लिए नहीं हुई है। पिछले साल टी रवि तेजा मुख्य कोच थे।

भारत के लिए खेले हैं 31 टेस्ट और दो वनडे मैच

भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे खेल चुके वसीम जाफर, घरेलू कोचिंग जगत में एक अनुभवी व्यक्ति हैं। वे पहले उत्तराखंड के कोच रह चुके हैं और पिछले सीजन में विदर्भ टीम के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम किया था। इसके अलावा, वे बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ भी काम कर चुके हैं।

हैदराबाद, जो दो बार रणजी ट्रॉफी विजेता रह चुका है, हाल के सालों में घरेलू क्रिकेट में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। 2025-26 रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में वह चौथे स्थान पर रहा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 प्रतियोगिता में, उसने एलीट ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन सुपर लीग ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा और रन रेट के आधार पर फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। विजय हजारे ट्रॉफी में, वह ग्रुप बी में छठे स्थान पर रहा और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article