क्रिकेट

ENG vs IND T20 Live Streaming: एक नहीं बल्कि दो जगह देख सकते हैं भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

आयरलैंड के निराशाजनक दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यंग टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचना चाहेगी। जानिए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हुई सारी जानकारी।

Image

इंग्लैंड बनाम भारत 1st टी20I लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूके के दौरे पर गई भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ निराशा मिली। दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास में भारत पर पहली बार किसी भी फॉर्मेंट में क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम मिशन 2028 की तैयारियों में जुट गई है। वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी गई, साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। अपनी पहली ही परीक्षा में श्रेयस को नाकामयाबी मिली। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम वापसी करेगी।

IND vs ENG 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच? (When IND vs ENG Match Play)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच? (Where To Play IND vs ENG T20I Match)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच रीवरसाइड क्रिकेट ग्राउंट, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच? (IND vs ENG Match Toss)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20I मैच का टॉस भारतीय समयानुसार, रात 10 बजे होगा और मैच की पहली गेंद रात 10:30 बजे फेंकी जाएगी।

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ENG Live Telecast)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के बजाय सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैलनों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article