आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की उस अर्जी को खारिज कर दिया गया है, जिसमें उन्हें चेन्नई के वेन्यू को बदलने की बात कही थी। यानी अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में ही उतरना होगा। टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान टीम के पास इस वर्ल्ड कप में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
स्विंग के सुल्तान को है भरोसा
वर्ल्ड कप शेड्यूल आने के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की तरह से चेतावनी दी जा रही है तो वहीं इस बीच स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने अपनी टीम को लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि यदि टीम के खिलाड़ी फिट रहे तो वह दूसरी बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा कर सकते हैं।
आईसीसी से बात करते हुए अकरम ने कहा 'हम एक अच्छी वनडे टीम हैं, जिसे मॉर्डन डे ग्रेट बाबर आजम लीड कर रहे हैं। वह जितना फिट रहेंगे उतना अच्छा कर पाएंगे। इस बार हमारे पास अच्छा मौका है क्योंकि वर्ल्ड कप ऐसे कंडिशन मे होने जा रहा है जो हमें शूट करता है।'
बाबर की तारीफ में पढ़े कसीदे
वसीम अकरम ने मौजूदा दौर में वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम की तारीफ की और कहा कि हमारे पास उसके जैसे बड़ा खिलाड़ी है। पूरा देश उन्हें फॉलो करता है। वह वर्ल्ड के सबसे अच्छे कवर ड्राइव मारने वाले खिलाड़ी हैं और लोग उन्हें देखने आते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता है वह वनडे, टी20 या टेस्ट हो।
