क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले खुशखबरी, फिट हुआ टीम इंडिया का यह मैच विनर

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की जब घोषणा हुई थी तब चार खिलाड़ी अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब से गुजर रहे थे।

Image

भारत की टी20 टीम (साभार-X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल इस सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तो इसमें चार खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी उपलब्धता उनके फिट होने पर निर्भर था। यह फिटनेस टेस्ट 4-9 सितंबर के बीच होना था और अब एक गुड न्यूज सामने आ रही है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मैच फिट घोषित कर दिया गया है, यानी अफगानिस्तान के खिलाफ जब प्लेइंग इलेवन चुनी जाएगी तो सेलेक्शन के लिए सुंदर उपलब्ध रहेंगे।

जसप्रीत बुमराह का अभ भी इंतजार

सुंदर ने तो अपनी फिटनेस हासिल कर ली है, लेकिन फैंस को अब भी जसप्रीत बुमराह का इंतराज है। बुमराह ने आखिरी टी20 मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था और सबको बेसब्री से उनका इंतजार है। रिपोर्ट की मानें तो 9 सितंबर यानी बुधवार को बुमराह के फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आ सकता है। उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप कमजोर दिखती है।

इस खिलाड़ियों का भी रहेगा इंतजार

बुमराह के अलावा जिन दो खिलाड़ियों की फिटनेस का इंतजार रहेगा वो हैं नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा। हर्षित राणा ने भी अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। नीतीश कुमार रेड्डी की बात करें तो उन्होंने अफना आखिरी मुकाबला जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। बुधवार को इन खिलाड़ियों के फिटनेस से जुड़ी खबर आ सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम- श्रेयस अय्यर(कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस पर निर्भर

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article