क्रिकेट

श्रीलंकाई टीम में बड़ा बदलाव, इन दो दिग्गजों को मिली टी20 और वनडे की कमान

Sri Lanka new captain: भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम के कप्तान को बदल दिया है।

Image

वानिंदु हसरंगा (फोटो- ICC)

Sri Lanka new captain: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अपने संभावित स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसमें दोनों ही फॉर्मेंट के कप्तानों में बदलाव किया गया है। क्रिकेट बोर्ड ने मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा को टी20 कप्तान बनाया है। वहीं कुसल मेंडिस को वनडे की कमान सौंपी गई है।

जबकि मेंडिस के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व का थोड़ा अनुभव है, हसरंगा ने कभी भी किसी भी प्रारूप में लंकाई लायंस का नेतृत्व नहीं किया है। मेंडिस को भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कप्तान दासुन शनाका के चोटिल होने के बाद कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने कुल 7 मैचों में टीम का नेतृत्व किया जिसमें से टीम को केवल दो में जीत हासिल हुई। ऐसे में उनके लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है।

असलंका को बनाया गया उप-कप्तान

चरिथ असलांका को दोनों टीमों के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया है और वह जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला के दौरान दोनों कप्तानों का सहयोग करेंगे। जिम्बाब्वे का श्रीलंका दौरा पहले वनडे से शुरू होगा, जो 6 जनवरी, 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका की प्रारंभिक वनडे टीम:

कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलंका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे, नुवानिदु फर्नांडो, दासुन शंका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुशमनाथ चमीरा , डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे, चमिका गुणसेकरा

श्रीलंका की प्रारंभिक टी20 टीम:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलंका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुशमनाथ चमीरा, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे , एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, कामिंडु मेंडिस, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article