क्रिकेट

टीम इंडिया के लक्ष्मण पहुंचे राम नगरी, देखें वीडियो (Video)

VVS Laxman visited Ayodhya: नेशनल क्रिकेट अकादमी प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्न स्टाइलिश बल्लेबाद वीवीएस लक्ष्मण ने शनिवार को रामनगरी अयोध्या का दौरा किया। वहां उन्होंने कारसेवकपुरम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय कर्मियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

Image

वीवीएस लक्ष्मण (साभार-IANS)

VVS Laxman visited Ayodhya: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं और वह वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड ऑफ क्रिकेट हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने अयोध्या पहुंचकर कारसेवकपुरम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात की है। कैप, टी-शर्ट और जीन्स में वीवीएस लक्ष्मण सफेद रंग की कार से उतरे, जहां स्थानीय कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

चंपतराय विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। चंपतराय के अनुसार, 2020 में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में भक्तों की संख्या बहुत बढ़ गई। अब हर दिन लगभग 75,000 लोग श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं, जबकि मंगलवार और शनिवार को यह संख्या 1 लाख तक पहुंच जाती है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद, एक साल में करीब 4 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं।

उन्होंने 13 मार्च को एक कार्यक्रम में कहा था, "अयोध्या 2011 तक सिर्फ 60,000 की आबादी वाला एक छोटा शहर था, 2018 में नगर निगम बनने के बाद यहां तेजी से बदलाव हुए। पहले यहां की सड़कें संकरी थीं और सफाई भी बड़ी समस्या थी, लेकिन 2017 से सरकार ने सुनियोजित विकास और रोजाना सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की।"

अब वीवीएस लक्ष्मण ने अयोध्या का ताजा दौरा किया है। लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट में अपने स्टाइलिश खेल, कलाई की जादूगरी और कोलकाता टेस्ट में 281 रनों की कालजयी पारी के कारण जाने जाते हैं। यह पारी साल 2001 में 14 मार्च के दिन कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई थी। लक्ष्मण ने उस मैच में राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर 376 रनों की साझेदारी की थी। भारतीय टीम के टेस्ट मैच जीतने में इस पारी और साझेदारी ने अहम योगदान दिया था।

लक्ष्मण ने बीते कल यानी 14 मार्च को इस यादगार जीत का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पारी की झलकियों को दर्शाते वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "एक यादगार टेस्ट जीत का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात थी।"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article