क्रिकेट

विराट को लेना चाहिए रिटायरमेंट वापस, भारत के पूर्व बैटिंग कोच और सीएसके खिलाड़ी ने लगाई गुहार

विराट कोहली ने पहले आईपीएल में जिस तरह से बैटिंग की उसको देखते हुए फैंस सहित कई पूर्व क्रिकेटरों को लगने लगा है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रिटायरमेंट लेकर जल्दबाजी कर दी। पिछले साल मई में विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Image

विराट कोहली (साभार-X)

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत वहीं से की जहां उन्होंने पिछले सीजन इसे छोड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली और अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। इस पारी के दौरान विराट ने जिस तरह की क्लास दिखाई उसको देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटर उनके टेस्ट क्रिकेट में रिटायरमेंट से वापसी की मांग करने लगे हैं।

अंबाती रायडू और बांगर की गुहार

मैच के दौरान अंबाती रायडू और पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने उनके टेस्ट क्रिकेट में वापसी की गुहार लगाई। अंबाती रायडू ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा 'मुझे नहीं लगता कि वह करियर के ढलान पर हैं। मुझे लगता है कि वह अब भी 5-6 साल अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं। मैं और संजय बांगर इसी बारे में बात कर रहे थे। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करनी चाहिए। विराट ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

रायडू यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा 'हम सीरियस हैं। वह बेस्ट रेड बॉल कप्तान हैं। वह जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं, यह भारतीय क्रिकेट का लॉस है।

विराट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने चेज करते हुए 4,000 आईपीएल रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। विराट ने पहले मुकाबले में 38 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 64वां अर्धशतक है। यह वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली का 28वां फिफ्टी था। वह एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। विराट के पास इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह 9,000 आईपीएल रन बनाने के करीब हैं। आज तक आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है। इसके अलावा वह 300 आईपीएल छक्के के करीब हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article