क्रिकेट

विराट ने बुमराह को दिया राष्ट्रीय धरोहर करार, रोहित के साथ फाइनल के इस पल को बताया सबसे खास

विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडयिम में आयोजित सम्मान समारोह में टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत के दिन के अपने सबसे यादगार पल का खुलासा किया है और बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर करार दिया है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम का हो रहा है स्वदेश वापसी पर जमकर स्वागत
  • विराट ने बताया कौन सा पल वर्ल्ड कप जीत के बाद रहा सबसे यादगार
  • बुमराह को विराट कोहली ने करार दिया राष्ट्रीय धरोहर

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप जीतने के 4 दिन बाद स्वदेश वापस लौटी तो दिल्ली से मुंबई तक प्रशंसकों ने पलक पावड़े बिछाकर उनका स्वागत किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन के करीबी अंतर से टी20 में 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया। रोहित पिछली बार खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम के मौजूदा विश्व कप में शिरकत करने वाले एकलौते खिलाड़ी थे।

रोते हुए रोहित को गले लगाना रहा यादगार

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद भावुक दिखे। रोहित शर्मा की भावनाओं के उफान की चर्चा करते हुए विराट ने कहा, 15 साल से हम एक साथ खेल रहे हैं। 15 साल के करियर में मैंने पहली बार रोहित को भावनाओं का इजहार करते देखा। खिताबी जीत के बाद जब मैं जब पवेलियन वापस लौट रहा था तब रोहित भी रो रहे थे मैं भी रो रहा था, दोनों ने एक दूसरे को हग किया वो उस दिन का मेरा सबसे यादगार पल था।

2011 में नहीं समझ पाया था सीनियर खिलाड़ियों के इमोशन

विराट ने साल 2011 के मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले टीम इंडिया की जीत के पल को याद करते हुए कहा, 2011 में मैं विश्व कप जीतने के बाद खुश था लेकिन ये समझ नहीं पा रहा था कि सीनियर खिलाड़ी इतने भावुक क्यों थे। मैं सीनियर खिलाड़ियों के इमोशन को तब समझ नहीं पाया लेकिन अब वो बात मुझे समझ में आई।

हम उठा सके सचिन तेंदुलकर वाला बोझ

दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बारे में विराट कोहली ने कहा, हम दोनों दोनों बहुत दिनों से कोशिश कर रहे थे। पहले मैं कप्तान था और वो टीम के सीनियर खिलाड़ी थे। फिर वो कप्तान बने और मैं टीम का सीनियर खिलाड़ी हूं। इस दौरान हमारा उद्देश्य केवल एक था कि हम विश्वकप जीतें। साल 2011 में मैंने कहा था कि जिस व्यक्ति ने 24 साल देश का बोझ उठाया आज हम उसका बोझ अपने कंधों पर उठा सकते हैं। आज विश्व कप जीतने के बाद लगता है कि हम(मैं और रोहित) उस बोझ को उठा सके और टीम को यहां तक ला सकें।

बुमराह ने कराई टूर्नामेंट में बार बार वापसी

विराट ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, मैच में हमें एक बार तो लगा कि क्या फिर से कप हाथ से फिसल जाएगा लेकिन आखिरी पांच ओवर में जो हुआ वो अविश्वसीनय था। मैं उस व्यक्ति की प्रशंसा करूंगा जिसने टूर्नामेंट में हमारी बार-बार वापसी कराई। उसने आखिरी के पांच में से 2 ओवर फेंकते हुए उसने जो किया वो बेहतरीन था। इसके लिए उनकी प्रशंसा होनी चाहिए। बुमराह पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं। मैं चाहता हूं कि जितना हो सकें वो देश के लिए खेलें।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article