क्रिकेट

Virat Kohli Net Worth: कोहली की 'विराट' कमाई, 1000 करोड़ के पार पहुंची कुल संपत्ति

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 09:27 PM IST

Virat Kohli Net Worth: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रनों के रिकॉर्ड के साथ कमाई के मामले में भी दिनोंदिन नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में कोहली की संपत्ति 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, जिनका नेटवर्थ 1000 करोड़ के पार है।

Image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (फोटो- Virat Kohli Instagram)

Virat Kohli Net Worth: फॉर्म में वापस लौटने के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल से लेकर हर टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर चल रहा है और उनके नाम नए-नए रिकॉर्ड जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में विराट के नाम एक और रिकॉर्ड शामिल हुआ है। हालांकि, यह रिकॉर्ड कोहली के बल्ले से नहीं, बल्कि उनके 'विराट' कमाई से आई है। स्टॉक गो के अनुसार, विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ रुपये हो गई है। फिलहाल, उनके आगे-पीछे कोई क्रिकेटर नहीं हैं, जिनका नेटवर्थ कोहली के बराबर हो।

कोहली की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

भारतीय टीम के स्टाइलिस्ट बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली की फैन फॉलोइन भी कमाई की तरह जबरदस्त है। वे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चार्ज भी जबरदस्त करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीब 8.9 करोड़ रुपये लेते हैं, जबकि ट्विटर पर एक पोस्ट करने का 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 252 मिलियन और ट्विटर पर 56.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, वह कई ब्रांड्स के मानिक भी हैं। इसके अलावा कोहली कई खेलों में टीमों के मालिक भी हैं। इसके अलावा वे हर विज्ञापन के लिए 7.50 से 10 करोड़ रुपए का चार्ज करते हैं। वे विज्ञापन ने करीब 175 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। इसके अलावा कोहली का गुरुग्राम और मुंबई में आलीशान मकान भी है, जिसकी कीमत भी करोड़ रुपये है।

क्रिकेट से इतने करोड़ कमाते हैं कोहली

विराट कोहली क्रिकेट से भी करोड़ की कमाई करते हैं। वे बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए+ कैटेगरी में शामिल हैं। इससे उनको सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट मैच में 15 लाख रुपये, एक वनडे मैच से 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच से 3 लाख रुपये कमाते हैं। इसके अलावा आईपीएल में 15 करोड़ रुपये कमाते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article