Indonesia Open: भारत की बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया ओपन के पुरुष डबल्स के खिताबी मुकाबले में सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी ने हुआ। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मलेशियाई जोड़ी को लगातार गेम में 21-17, 21-18 शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में यह खिताबी जीतने वाली पहले भारतीय पुरुष जोड़ी भी बन गई।
सेमीफाइनल में इस जोड़ी को हराया था
सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डरी-चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्यूक और एसईओ सेउंग जेई की जोड़ी से हुआ था। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। पहले गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जोड़ी को 21-17 से मात दी थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए बचे दो गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 21-19 और 21-18 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
लगातार 8 बार हारने के बाद मिली जीत
सात्विक और चिराग की जोड़ा मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से सामना हुआ। दोनों जोड़ियां 9वीं बार आमने-सामने हुई। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर दूसरी सीड आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को हराया। सात्विक और चिराग की जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ लगातार 8 हार के बाद पहली जीत मिली है। दोनों जोड़ियों के बाद 43 मिनट तक एक-एक अंक के लिए संघर्ष जारी रहा।
