स्पोर्ट्स

Indonesia Open Final: टूर्नामेंट जीतने से ज्यादा उन्हें हराना बड़ी उपलब्धि... चैम्पियन बनने के बाद सात्विक ऐसा क्यों बोले?

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 07:11 PM IST

Indonesia Open Final: इंडोनेशिया ओपन के खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को लगातार गेम में हारकर खिताबर पर कब्जा जमाया। इस जीत के बाद सात्विक ने कहा कि टूर्नामेंट जीतने से ज्यादा उन्हें हराना बड़ा उपलब्धि है।

Image

सात्विक और चिराग। (फोटो- बीएआई)

Indonesia Open Final: भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया ओपन के खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह से हुआ। सात्विक-चिराग ने सूझ-बूझ के साथ मलेशियाई जोड़ी के सामने प्रदर्शन किया और लगातार गेम में मलेशियाई जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वे इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जोड़ी भी बने गए। दोनों जोड़ियों के बीच 43 मिनट तक मुकाबला चला। भारतीय जोड़ी और मलेशियाई जोड़ी 9वीं बार आमने-सामने हुई। इस जीत के बाद सात्विक और चिराग ने बड़ा बयान दिया।

उनके सामने अगली बार नई शुरुआत करेंगे

चैम्पियन बनने के बाद सात्विकसाईराइज रेंकिरेड्डी ने बड़ा बयान दिया। सात्विक ने कहा कि टूर्नामेंट जीतने से ज्यादा उन्हें हराना बड़ी उपलब्धि है। अगली बार जब हम उनके खिलाफ खेलेंगे तो नई शुरुआत करेंगे। इसके बाद चिराग ने अपने जोड़ीदार की बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि टूर्नामेंट जीतने से ज्यादा खुशी आरोन और सोह की जोड़ी को हराने की है। हम काफी समय से उन्हें हराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन करीब आकर फिसल जा रहे थे। इस बार हमने खुद का समर्थन किया। आगे उन्होंने कहा कि इस बार हम अपनी योजनाओं पर बने रहे और उसका फायदा भी मिला। जैसा कि सात्विक ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, हमें और बड़े मुकाबले जीतने हैं। उन्होंने स्टेडियम में कोच पुलेला गोपीचंद की मौजूदगी का समर्थन करते हुए कहा कि वह यहां सिर्फ उनके फाइनल मुकाबले के लिए नहीं थे, बल्कि भारतीय टीम के लिए यहां थे। सात्विक ने कहा कि गोपीचंद की मौजूदगी से उनके खेल पर काफी असर पड़ा।

सात्विक-चिराग को नहीं मिली थी जीत

भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग को मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से सामने कभी जीत नहीं मिली थी। दोनों जोड़ियां 9वीं बार आमने-सामने हुई थी। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरी सीड आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को लगातार गेम में हराया। सात्विक और चिराग की जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ लगातार 8 हार के बाद पहली जीत मिली है।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article