क्रिकेट

RCB vs SRH: कोहली के पास रोहित के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका, करना होगा ये कमाल

Virat Kohli 250 IPL Sixes: चेज मास्टर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस लीग में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मैच में एक खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

Image

विराट कोहली आईपीएल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद से आरसीबी की टक्कर
  • कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
  • जड़ने होंगे चार छक्के

Virat Kohli 250 IPL Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। इस मैच में एक बार फिर से सभी की निगाहें चेज मास्टर विराट कोहली पर होगी जो कि बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। कोहली मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वे रोहित शर्मा के खास क्लब में भी एंट्री से बेहद करीब हैं।

सुपरस्टार विराट कोहली को आईपीएल 2024 के आरसीबी के सातवें लीग चरण मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार छक्कों की जरूरत है, ताकि वह आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर चौथे बल्लेबाज बन सकें। आरसीबी के लिए अब तक आईपीएल के सभी 17 सीजन खेलने वाले कोहली के नाम 243 मैचों में 246 छक्के हैं।

छक्कों के मामले में क्रिस गेल टॉप पर

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आरसीबी के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (357), भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (272) और अब्राहम डिविलियर्स (251) कोहली से आगे हैं। 250 छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में केवल एक भारतीय खिलाड़ी हैं जो कि रोहित शर्मा हैं। कोहली अगर चार छक्के जड़ देते हैं तो इस लिस्ट में एंट्री पाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

शानदार फॉर्म में कोहली

कोहली, जिनके नाम आईपीएल में एक टीम के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, सोमवार को हैदराबाद के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी होंगे। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी आईपीएल मैच में, कोहली ने शतक बनाया और आरसीबी को 19.2 ओवर में 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। वह फिर से एक बड़ा प्रदर्शन करना चाहेंगे और आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लड़खड़ाते अभियान को पुनर्जीवित करना चाहेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article