क्रिकेट

ICC Test Ranking: कोहली ने लगाई विराट छलांग, तीन अर्धशतक लगाने वाले अक्षर को भी फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 05:14 PM IST

ICC Test Ranking Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली ने आईसीसी के टेस्ट रैकिंग में लंगी छलांग लगाई है। अब वे टॉप-15 में पहुंच गए हैं। इसी तरह भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है।

Image

विराट कोहली।

Photo : AP

ICC Test Ranking Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर शतक जड़ने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाई है। बुधवार को आईसीसी के ताजा रैंकिंग में 34 साल के विराट कोहली आठ स्थानों की छलांग लगाकर टेबल में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 1205 दिन के बाद शतक जड़कर वनडे के बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक का सूखा खत्म किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने 51.09 की स्ट्राइक रेट से 364 गेंद पर 15 चौकों की मदद से 186 रन बनाए थे। यह उनका 28वां टेस्ट शतक था। वहीं अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अर्धशतक जमाए थे।

रोहित और अक्षर को भी फायदा

टेस्ट रैकिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अक्षर पटेल ने भी छलांग लगाई है। रोहित शर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। रोहित ने 739 अंक के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसी तरह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल ने भी लंबी छलांग लगाई है। अक्षर ने भी आठ स्थान की सुधार करते हुए 44वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, शुभमन गिल ने 17 स्थान की सुधार करते हुए 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए रिषभ पंत को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 766 अंक के साथ टेबल में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर के टॉप-5 में तीन भारतीय

ऑलराउंडर के टॉप-5 में तीन भारतीय शामिल है। रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन के बाद अब अक्षर पटेल भी टॉप-5 में पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल ने दो स्थानों की छलांग लगाई है। अक्षर 316 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 431 अंक के साथ टॉप पर और रवि अश्विन 359 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। दोनों खिलाड़ियों नेऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में कहर बरपाया था। रवि अश्विन ने 25 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 22 विकेट झटके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article