क्रिकेट

कप्तान के तौर पर नहीं जीते आईसीसी ट्रॉफी पर इस मामले में सचिन से लकी हैं विराट कोहली

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 26, 2023, 10:44 AM IST

sachin tendulkar vs virat kohli : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली कप्तान के तौर पर सफल नहीं रहे, लेकिन कोहली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से एक मामले में आगे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला।

Image

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली। (Instagram)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान क्रिकेट के मैदान पर सफल नहीं रहे, लेकिन उनके बल्ले से अभी भी तेजी से रन निकल रहे हैं। आईपील की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के podcast में कोहली ने क्रिकेट से जुड़े अन्य मुद्दों के साथ अपनी कप्तानी को लेकर अपनी बात रखी। कोहली अपनी कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते थे, लेकिन कप्तानी छोड़ने के साथ ही उनके आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया था, लेकिन वे एक मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से काफी लक्की हैं।

पहली बार में ही टीम ने जीता खिताब

2008 में डेब्यू करने वाले विराट कोहली के लिए 2011 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप काफी लक्की साबित हुआ। वे पहली ही बार में वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम के सदस्य बन गए। लेकिन इस मामले में सचिन का लक्का काफी अच्छा नहीं रहा है। उनको यह मुकाम हासिल करने के लिए छठ वर्ल्ड कप का लंबा इंतजार करना पड़ा था। 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस टीम में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों शामिल थे।

वर्ल्ड कप में रन बनाने में सचिन से पीछे कोहली

वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर 1992 से 2011 तक 45 मैचों में 88.98 की स्ट्राइक रेट से 2278 रन बनाए हैं और वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर हैं। सचिन ने वर्ल्ड कप मुकाबले में 6 शतक औश्र 12 अर्धशतक शामिल है। वहीं, विराट कोहली की बात करें तो वे बतौर भारतीय सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय हैं और ओवरऑल 17वें नंबर पर हैं। कोहली ने 2011 से 2019 तक 26 मैचों में 86.70 की स्ट्राइक रेट से 1030 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article