शहर

दिल्ली के अशोक विहार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पांच नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के अशोक विहार में कीचड़ उछलने को लेकर हुए मामूली विवाद में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Murder Case: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में 34 वर्षीय बंसी लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि कीचड़ उछलने को लेकर हुआ मामूली विवाद था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

9 जुलाई को हुई चाकू मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतक बंसी लाल पुरानी दिल्ली के लाला लाजपत राय मार्केट में स्थित एक सीसीटीवी दुकान पर काम करते थे। वह 9 जुलाई को प्रेमबाड़ी पुल से केशवपुरम की ओर जा रहे थे। रास्ते में नहर के पास बारिश की वजह से कीचड़ जमा था। जब वह इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रहे थे, तबी उनसे गलती से वहां से गुजर रहे लड़कों के एक समूह पर कीचड़ उछाल गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।

हमला कर मौके से फरार हुए नाबालिग

जांच में पता चला कि विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसने बंसी लाल पर कई बार वार किए। अन्य चार किशोर भी हमले में शामिल हो गए। जिसके बाद वे लोग गंभीर रूप से घायल बंसी लाल को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच की गई। जिसके आधार पर पांचों नाबालिगों की पहचान की। जिसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article