क्रिकेट

WI vs NZ ODI: गेंदबाजों के बाद बरसे कैरेबियाई बल्लेबाज, पहले वनडे मैच में कीवी टीम को मिली करारी शिकस्त

वेस्टइंडीज ने पांच मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 267 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज ने 48.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त हासिल की।

Image

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को दी मात। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कीसी कार्टी और कप्तान शाई होप की दमदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। अल्जारी जोसेफ और विटेल लॉज की घातक गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मैच जीता। इस जीत के साथ ही पांच मैच की सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की। 15.6 ओवर में हेनरी निकोल्स और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। हेनरी निकोल्स ने 27 रन की पारी खेली। उन्हें विटेल लॉज ने आउट किया। दूसरे छोर से विल यंग ने 49 रन का योगदान दिया। मार्क चैपमैन 27 रन बनाकर विटेल लॉज का दूसरा शिकार बने।

अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी

हालांकि, डेरिल मिचेल ने 65 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया, लेकिन अल्जारी जोसेफ ने की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के निचले क्रम की बल्लेबाजी लाइन-अप ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाई। अल्जारी जोसेफ ने 8.5 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, विटेल लॉज ने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

कार्टी और शाई होप की उम्दा बल्लेबाजी

कीवी टीम के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब जॉन कैंपबेल 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कीसी कार्टी और एकीम ऑगस्टे ने मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 100 के पास लेकर गए। ऑगस्टे 38 रन बनाकर आउट हुए।

13 जुलाई को खेला जाएगा दूसरा मैच

वहीं, कीसी कार्टी ने 112 रन की पारी खेलकर 95 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान शाई होप 92 गेंद पर 87 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ शेरफेन रदरफोर्ड 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की तरफ से तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article