शहर

UP Weather: यूपी में फिर थमी मानसून की रफ्तार, अगले चार दिन मौसम में होगा बड़ा बदलाव!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 July 2026: यूपी में मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी।

Image

यूपी में फिर धीमी पड़ी मानसून की चाल (सांकेतिक फोटो)

यूपी में आज का मौसम (12 July 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। जिसके कारण गर्मी से भी बड़ी राहत मिली। लेकिन अब यूपी में बारिश का दौर रविवार से कमजोर होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी और तराई जिलों तक ही सीमित रहने का अनुमान है। आज यूपी में केवल 13 जिलों में ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शेष स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी हिस्से में महराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। इन जिलों के अलावा कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है।

यूपी में क्यों कमजोर पड़ा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर हो गया है और कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इसके कारण अगले चार दिनों तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दौरान औसत तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी यूपी और मध्यांचल में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Nalanda News: '500 रुपये दीजिए'...मेहनताने की मांग का खौफनाक अंजाम, खौलते तेल में डाला गया मजदूर, बुरी तरह झुलसकर हुई मौत

Nalanda News: '500 रुपये दीजिए'...मेहनताने की मांग का खौफनाक अंजाम, खौलते तेल में डाला गया मजदूर, बुरी तरह झुलसकर हुई मौत

श्रीनगर में NIA का एक्शन, LeT के संदिग्ध आतंकियों को पनाह देने के आरोप में गुलाम मोहम्मद मीर की प्रॉपर्टी अटैच

श्रीनगर में NIA का एक्शन, LeT के संदिग्ध आतंकियों को पनाह देने के आरोप में गुलाम मोहम्मद मीर की प्रॉपर्टी अटैच

'बहुत से तिलचट्टे आ गए हैं...' शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी, ध्रुव राठी और शरजील इमाम पर ये बोलकर दिया इस्तीफा

'बहुत से तिलचट्टे आ गए हैं...' शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी, ध्रुव राठी और शरजील इमाम पर ये बोलकर दिया इस्तीफा