ऑटो न्यूज़

नई कार खरीदने की तैयारी? शोरूम जाने से पहले देख लें कौन बैंक दे रहा सबसे सस्ता Car Loan

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2026, 11:13 AM IST

कर खरीदना आज के समय में काफी आसान हो गया है। बैंक आसानी से कार लोन दे देते हैं। अगर आप भी नई कार खरीदने की तैयारी में हैं तो ब्याज दर को जरूर चेक करें।

Image

कार लोन

जून में गाड़ियों की बिक्री पिछले तीन महीनों में सबसे तेजी से बढ़ी। अगर सालाना आधार पर गाड़ियों की बिक्री देखें तो जून महीन में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें से CNG और इलेकिट्रक ईंधन वाली गाड़ियों की बिक्री 40% रही। अब अगर आप जुलाई महीने में नई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बैंक और NBFCs 7.35% से 14% तक की ब्याज दरों पर आकर्षक ऑटो लोन दे रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि किस बैंक में कितना ब्याज ऑटो लोन पर चुकाना होगा।

कार लोन ब्याज दरें

बैंक/NBFCब्याज दर (प्रतिवर्ष)₹5 लाख के लोन पर अनुमानित EMIप्रोसेसिंग फीस
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.50% – 10.00%₹10,019 – ₹10,684₹1,000 तक
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)7.60% – 10.70%₹10,043 – ₹10,7970.25% तक (₹1,000 – ₹1,500)
बैंक ऑफ बड़ौदा7.60% – 11.35%₹10,043 – ₹10,959₹2,000 तक
केनरा बैंक7.45% – 11.45%₹10,007 – ₹10,9840.25% फीस पर 50% छूट (₹1,000 – ₹5,000)
बैंक ऑफ इंडिया7.60% – 12.55%₹10,043 – ₹11,2620.25% तक (₹2,500 – ₹10,000)
यूको बैंक7.35% – 10.00%₹9,983 – ₹10,6240.50% (अधिकतम ₹5,000)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)8.80% – 9.85%₹10,331 – ₹10,587₹1,500 – ₹4,000
आईडीबीआई बैंक7.75% – 9.30%₹10,078 – ₹10,452₹2,500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.45% – 11.75%₹10,007 – ₹11,0590.25% (₹1,000 – ₹15,000)
इंडियन ओवरसीज बैंक7.55% – 12.00%₹10,031 – ₹11,122कोई शुल्क नहीं
आईसीआईसीआई बैंक8.40% से शुरू₹10,234 से शुरू2% तक
एचडीएफसी बैंक8.15% से शुरू₹10,174 से शुरू0.50% तक (₹3,500 – ₹8,000)
कर्नाटक बैंक8.12% – 11.62%₹10,167 – ₹11,0260.60% तक (₹2,500 – ₹11,000)
फेडरल बैंक7.65% – 9.00%₹10,055 से शुरू1% (₹1,000 – ₹50,000)
पंजाब एंड सिंध बैंक7.50% – 14.00%₹10,019 – ₹11,6340.25% (₹1,000 – ₹15,000)
इंडियन बैंक7.50% – 9.65%₹10,019 – ₹10,513₹1,200
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक8.99% से शुरू₹10,377 से शुरू₹10,000 तक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.60% – 9.30%₹10,043 – ₹10,4520.50% (₹2,000 – ₹20,000)

कार लोन लेने में इन 5 बातों का ध्यान रखें

1. लोन लेने की कुल लागत पता करें: जब आप कार लोन लेने का फैसला कर रहे हों, तो सिर्फ ब्याज दरों पर ध्यान देने के बजाय लोन को पूरी तरह से समझें। प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन का खर्च और इसी तरह के दूसरे खर्चों की जांच करें।

2. अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें: बिना किसी पुराने डिफॉल्ट वाला साफ क्रेडिट प्रोफाइल और एक अच्छा क्रेडिट स्कोर मिलकर आपको कम ब्याज दरें और कार लोन की अच्छी शर्तें पाने में मदद कर सकते हैं।

3. लोन की सही अवधि चुनें: कार लोन और उसे चुकाने की अवधि की सही योजना बनाना एक ज़रूरी बात है। कार लोन लेने के लिए आप 20/4/10 नियम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें उधार लेने वाला 20% डाउन पेमेंट करता है, 4 साल का लोन लेता है और यह पक्का करता है कि कार की कुल EMI उसकी महीने की कमाई के 10% से कम हो। साथ ही, याद रखें कि लोन चुकाने की लंबी अवधि से महीने की EMI तो कम हो जाती है, लेकिन लोन की पूरी अवधि में चुकाया जाने वाला कुल ब्याज बढ़ जाता है।

4. नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें: कार लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले प्रीपेमेंट चार्ज, फोरक्लोजर के नियम, खर्च और पाबंदियां (अगर कोई हों) के साथ-साथ लेट पेमेंट पेनल्टी और दूसरी शर्तों को भी देख लें।

5. अपनी चुकाने की क्षमता के हिसाब से ही लोन लें: भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। ऐसा कार लोन न लें जिसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। पक्का करें कि EMI का पेमेंट आपके महीने के बजट में आसानी से फिट हो जाए।

End of Article