क्रिकेट

IPL 2024: डी विलियर्स ने RCB को दिया जीत का मंत्र, कोहली को करना होगा ये काम

Ab De Villiers message to Virat Kohli: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि फ्रेंचाइजी को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जरूरत है, जो बीच के ओवरों में उनकी टीम के लिए मौजूद रहें, ताकि वे "पूरी तरह से फायर" कर सकें।

Image

विराट कोहली एबी डी विलियर्स (फोटो- IPL/BCCI)

Ab De Villiers message to Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम 4 में से 3 मैच हार गई है। टीम के सामने कई परेशानियां है जिसे उन्हें दूर करने की जरूरत है। इसी बीच आरसीबी के पूर्व सितारे एबी डी विलियर्स ने टीम को जीत का मंत्र दिया है। एबी डिविलियर्स ने कहा है कि फ्रेंचाइजी को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जरूरत है, जो बीच के ओवरों में उनकी टीम के लिए मौजूद रहें, ताकि वे "पूरी तरह से फायर" कर सकें।

विराट आईपीएल 2024 में आरसीबी के एकमात्र इन-फॉर्म बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने चार मैचों में 67.66 की औसत और दो अर्द्धशतक के साथ 203 रन बनाए हैं। वह सीजन में अब तक सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मौजूदा ऑरेंज कैप धारक हैं। अन्य बड़े खिलाड़ी जैसे कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार आदि बल्ले से प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।

डी विलियर्स की कोहली से विशेष मांग

अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा है कि "उम्मीद है, वह (विराट) अपनी अच्छी शुरुआत जारी रखेंगे, क्योंकि आरसीबी को बीच के ओवरों में उनकी जरूरत है।फाफ को पहले से अधिक जोखिम उठाने दीजिए, लेकिन विराट, मैं चाहता हूं कि आप 6-15 के बीच वहां मौजूद रहें। तभी आरसीबी पूरी तरह से आक्रामक हो जाएगी।'

आरसीबी की हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं डी विलियर्स

डिविलियर्स ने 2011-2021 तक 157 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 41.10 की औसत से 4,522 रन बनाए। उन्होंने 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से टीम के लिए दो शतक और 37 अर्द्धशतक बनाए। वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज क्रिस गेल और भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार के साथ आरसीबी 'हॉल ऑफ फेम' का भी हिस्सा हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article