IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में बनाया खास कार्तिमान, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे
- Authored by: उमेश कुमार
- Updated Jan 11, 2026, 04:32 PM IST
Virat Kohli ODI Match: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों और शतकों का अंबार लगा रखा है। वह जिस मैच में भी उतरते हैं, कोई ना कोई एक रिकॉर्ड अपने नाम कर जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में भी मैदान पर उतरते ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ नया इतिहास रच दिया।
विराट कोहली ने सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 11 जनवरी, रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही एक नया कीर्तिमान रचा। कोहली अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली अब भारत के लिए सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली ने 309वां वनडे मैच खेलने उतरे। इसके चलते विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने भारत के लिए 308 वनडे मैच खेले हैं। विराट अब उनसे आगे निकल गए हैं।
सचिन के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। अपने 24 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेलें हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह दुनिया में सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारतीय सूची में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं।
भारत के लिए सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी-
463- सचिन तेंदुलकर
347- महेंद्र सिंह धोनी
340- राहुल द्रविड़
334- मोहम्मद अजरुद्दीन
309- विराट कोहली
308- सौरव गांगुली
वनडे में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड
37 साल के विराट कहोली ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट और साल 2024 में टी20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह फिलहाल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने तीन वनडे मैच की सीरीज में दो शतक जड़े। साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 53 शतक जड़ चुके हैं, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।