क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI: हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने किया बड़ा कमाल, भारतीय सरजमीं पर रचा इतिहास

IND vs NZ 1st ODI: पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और कॉनवे की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने धैर्य के साथ खेलते हुए टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। संभल कर खेलते हुए निकोल्स ने 60 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हेनरी निकोल्स ने भारत में सात वनडे पारियों में पहली बार 50 से अधिक रन बनाए।

Image

हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने रचा इतिहास।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी वडोदरा में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और कॉनवे की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने धैर्य के साथ खेलते हुए टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। संभल कर खेलते हुए निकोल्स ने 60 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हेनरी निकोल्स ने भारत में सात वनडे पारियों में पहली बार 50 से अधिक रन बनाए।

दोनों ने 60 गेंद पर पूरा किया अर्धशतक

वहीं, दूसरी तरफ डेवोन कॉनवे ने 60 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। कॉनवे ने भारत में वनडे में तीसरी बार 50 से अधिक रन बनाए। इससे पहले दोनों बार उन्होंने शतक जड़ा था। दोनों ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान टीम के लिए पहली विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने इतिहास रच दिया।

27 साल बाद पहली शतकीय साझेदारी

साल 2019 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड के लिए घर से बाहर 100 से अधिक रनों की सलामी साझेदारी हुई है। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान कार्फिड में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मार्टिन गप्टिल और मुनरो द्वारा नाबाद 137* रन साझेदारी हुई थी। यही नहीं 27 साल बाद भारत में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की।

भारत में IND vs NZ के बीच वनडे मैचों में 100 से अधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी:-

140 - एंड्रयू जोन्स और जॉन राइट, वडोदरा -1988

117 - डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स, वडोदरा- 2026

115 - नाथन एस्टल और क्रेग स्पीयरमैन, राजकोट, 1999

2023 के बाद पहली बार

इसके अलावा भारत में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा मार्च 2023 के बाद यह पहली बार है जब 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है। इससे पहले विशाखापत्तनम में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श द्वारा नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई थी।

हर्षित राणा ने चटकाए विकेट

मैच में हेनरी निकोल्स ने 69 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 67 गेंद पर 57 रन का योगदान दिया। दोनों को हर्षित राणा ने आउट किया। स्लो डिलीवरी पर निकोल्स को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया, जबकि कॉनवे को क्लीन बोल्ड किया। कॉनवे बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और स्टंस में जा लगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article