क्रिकेट

World Cup 2023: भारत-पाक महामुकाबले के बाद विराट कोहली ने दिया बाबर आजम को स्पेशल तोहफा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 15, 2023, 06:00 AM IST

अहमदाबाद में खेले गए भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के बाद विराट कोहली ने अपनी ऑटोग्राफ की विश्व कप 2023 की जर्सी बाबर आजम को गिफ्ट में दी।

Image

बाबर आजम

Photo : AP

अहमदाबाद: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ विश्व कप 2023 के महामुकाबले में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तानी टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का न्यौता दिया और टीम को 191 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों की धुनाई का जिम्मा कप्तान रोहित ने उठाया। टीम इंडिया ने 117 गेंद और 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में लगातार आठवीं बार जीत के सिलसिले को बरकरार रखा।

विराट ने बाबर को दी ऑटोग्राफ की जर्सी

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली से अपनी विश्व कप की ऑटोग्राफ वाली जर्सी देने का अनुरोध किया। विराट ने उन्हें निराश नहीं किया और बीच मैदान में अपनी दस्तखत की जर्सी बाबर को गिफ्ट में दी।

विराट-बाबर के बीच अच्छे हैं संबंध

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रहती है लेकिन विराट और बाबर के बीच अच्छे संबंध हैं। विराट कोहली जब बुरे दौर से गुजर रहे थे तब बाबर ने कई बार उनका समर्थन किया था। ऐसे में दोनों मैदान पर जब भी मिलते हैं दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिलती है।

विराट को आदर्श मानते थे बाबर

शुरुआती दौर में बाबर विराट कोहली को अपना आदर्श मानते थे लेकिन वक्त के साथ उनकी तुलना भी विराट से होने लगी है। विराट से बाबर छोटे हैं और जूनियर भी। ऐसे में वो हमेशा विराट का सम्मान करते हैं और विराट भी उन्हें वैसा ही सम्मान देते हैं। बाबर आजम विराट कोहली की तारीफ का कोई मौका नहीं गंवाते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article