क्रिकेट

विराट कोहली ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, बने दुनिया के पांचवें सबसे सफल फील्डर

Virat Kohli Breaks Rahul Dravid's Record: विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो दुनिया के भी पांचवें सबसे सफल कैच लपकू फील्डर बन गए हैं।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

Most Catches for India in International cricket: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राहुल द्रविड़ का एक भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने जैसे ही जोस इंग्लिश का कैच लपका वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयर बन गए। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली और द्रविड़ 334 कैच की बराबरी पर थे। लेकिन अब वो द्रविड़ से एक कदम आगे निकलकर भारत के सबसे बड़े कैच लपकू फील्डर बन गए हैं।

ज्यादा मैच खेलकर द्रविड़ से आगे पहुंचे विराट

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके नाम वनडे में 160 कैच हो गए हैं। वहीं विराट ने टेस्ट में 121 और टी20 में 54 कैच लिए हैं। उनके खाते में खबर लिखे जाने तक 335 कैच दर्ज हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने वनडे में 124, टेस्ट में 210 कैच लिए थे। उन्होंने 509 मैच में 334 कैच लिए थे। विराट को द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 549 मैच खेलने पड़े हैं।

दुनिया में पांचवें पायदान पर पहुंचे विराट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 335 कैच के साथ विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले फील्डर्स में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहले पायदान पर 440 कैच के साथ श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। दूसरे पायदान पर रिकी पॉन्टिंग(364), तीसरे पर रॉस टेलर(351) चौथे पर जैक कैलिस(338) और पांचवें पर विराट कोहली(335*) हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article