क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट ने तोड़ा 3 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह हालिया वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। उन्होंने 3 मैच में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाए थे।

Image

विराट कोहली (साभार-BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में विराट कोहली अपने प्राइम फॉर्म में नजर आए। उन्होंने इस सीरीज में न केवल सबसे ज़्यादा रन बनाए, बल्कि सबसे ज़्यादा छक्कों को भी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, कोहली ने सीरीज में 12 छक्के लगाए, जो किसी वनडे सीरीज या किसी टूर्नामेंट में उनके द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने साल 2022-23 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नौ छक्के लगाए थे। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में भी नौ छक्के लगाए थे। विराट ने शनिवार को विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में 45 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली।

विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट ने इस सीरीज में 151.00 की औसत और 117 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। विराट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, "जब मैं खुलकर खेलता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं छक्के लगा सकता हूं। इसलिए, मैं बस थोड़ा मजा लेना चाहता था क्योंकि मैं अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहा था, बस थोड़ा और जोखिम लेना चाहता था।

इस साल 13 एकदिवसीय मैचों में विराट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है और 13 पारियों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं तथा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34 एकदिवसीय मैचों की 32 पारियों में विराट ने 72.24 की औसत से 1,806 रन बनाए हैं, जिसमें लगभग 90 की स्ट्राइक रेट, सात शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल हैं, तथा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160* है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article